आखिरी बात ..... एक कविता ....
आखिरी बात है , तू सुन तो जरा
दिल की फरियाद है , तू सुन तो जरा
लपटें जो थी उठी प्रीत की दिल मे,
आज बुझने को है ,
तू सुन तो जरा..
साथ चलते थे मिलकर जिन राहों में
आज वीरान हैं ,
तू सुन तो जरा...
रातें जो गुजरी थी , तेरी बाहों में
अब वो ढलने को है
तू सुन तो जरा...
कसमें वादों से थी जुड़ी जो कड़ी
आज टूटने को है ,
तू सुन तो जरा...
हँसने की अब तुझे वजह मिल गयी
फिर भी नम क्यों आंखे हैं
तू सुन तो जरा...
सिमटने हैं लगी अब मेरी धड़कने
आखिरी सांस है ,
तू सुन तो जरा.....
©®Deepak Nautiyal..



Comments